मुलमुला पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के अंदर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया
1 min read
जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026। जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों फरार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पहला प्रकरण (नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला):
आरोपी ने एक नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर उसे बदनाम करने के साथ-साथ उसके परिवार को धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज किया गया था।
धाराएं:
धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट, धारा 79 बीएनएस तथा धारा 8 एवं 12 POCSO एक्ट।
विवेचना के दौरान मुलमुला पुलिस ने आरोपी निलेश भैना (उम्र 21 वर्ष), निवासी नगारीडीह, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दूसरा प्रकरण (घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला):
आरोपी आधी रात में एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के चीखने पर आरोपी भाग निकला। इस घटना की सूचना पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 204/2026 दर्ज किया गया।
धाराएं:
धारा 331(2), 74 एवं 75(1) भारतीय न्याय संहिता।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम दास (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगीडीपा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के कुशल नेतृत्व में यह त्वरित कार्रवाई की गई। टीम में सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सनीहर जगत एवं मनभावन पटेल का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने मुलमुला पुलिस की इस सफलता की सराहना की और कहा कि महिलाओं व नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
Subscribe to my channel