June 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रबी दलहन फसल बचाओ! समय पर गुणवत्तायुक्त बीज की मांग को लेकर पामगढ़ में ज्ञापन सौंपा

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 06 जून 2026।

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। दलित अधिकार अभियान संगठन, जिला जांजगीर-चांपा ने रबी सीजन में दलहन फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने के लिए आज पामगढ़ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त दलहन बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री आर. के. तांबोली और अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री आर. के. सोनवानी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान रबी मौसम में दलहन फसलों (चना, मटर, मसूर आदि) की खेती पर निर्भर हैं। बीज की समय पर उपलब्धता न होने से खेती प्रभावित होती है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

दलित अधिकार अभियान संगठन के संयोजक एवं जिला जांजगीर-चांपा के डिस्ट्रिक्ट लीड श्री विभीषण पात्रे ने कहा,

“किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए समय पर अच्छी गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है। यदि बीज सही समय पर नहीं मिलेगा तो पूरी फसल प्रभावित होगी। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि इस बार कोई किसान बीज की कमी से परेशान न हो।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें शामिल थे:रजनीकांत रत्नाकर (क्लस्टर लीड, पामगढ़ ब्लॉक)विजय कुमार मलहोत्रा (क्लस्टर लीड, नवागढ़)मन्नूलाल भोई (क्लस्टर लीड, कसडोल)जीवन घृतलहरे (क्लस्टर लीड, पलारी)विजय कुमार भारद्वाज (क्लस्टर लीड, बलौदाबाजार)

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि रबी सीजन से पहले ही दलहन बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती कर सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp