विश्व पर्यावरण दिवस पर पोखरी तालाब में चला श्रमदान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली सफाई की कमान*
1 min read
*संभाग व्यरो दुर्गा गुप्ता*
मनेंद्रगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वार्ड क्रमांक 13 स्थित पोखरी तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे के कुशल मार्गदर्शन में नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ नगर-स्वस्थ नागरिक का संदेश दिया।
सुबह से शुरू हुए इस अभियान में कर्मचारियों ने तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं नागरिक सहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नगरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।
नगर पंचायत के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे स्वच्छ एवं सुंदर नगर की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।



Subscribe to my channel