May 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रामघाट पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ गंगा दशहरा व नदी पूजन कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

चित्रकूट– में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर एकल अभियान के तत्वावधान में आर एस एस के गतिविधि विभाग द्वारा मंदाकिनी के भरत घाट में भव्य मंदाकिनी गंगा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिगम्बर अखाड़े के महंत दिव्यजीवान दास जी महराज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नदियों के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान किया।


इस अवसर पर अंचल और संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रभाग अभियान प्रमुख ओमप्रकाश, गायत्री शक्तिपीठ के रामनारायण त्रिपाठी,  उमेश शुक्ला, अंचल उपाध्यक्ष, प्रहलाद कुमार (संभाग गतिविधि प्रमुख), प्रतीक्षा संभाग महिला प्रमुख एवं राजेश कुमार मौजूद रहे।
इसके साथ ही मंदाकिनी गंगा सफाई अभियान भी चलाया गया और मंदाकिनी के घाट पर सफाई की गई। पर्यावरण चेतना और नदियों की स्वच्छता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp