ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कक्षाएं अब प्रातः 7.30 से 12.10 बजे तक होंगी
1 min read

चित्रकूट- 24 मई 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की अध्यक्षता में संपन्न वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए वर्तमान में संचालित कक्षाओं के समय को परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया गया है। छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 12:10 तक कक्षाएं संचालित होंगी। संकाय एवं प्रशासनिक कार्यालय का समय यथावत रहेगा। द्वितीय शनिवार एवं तृतीय शनिवार को कक्षाएं आनलाइन मोड में सम्पादित की जायेगी। कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय ने बताया कि यह व्यवस्था दिनांक 25 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।
कुलसचिव प्रो पांडेय ने बताया कि
राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश के पत्र क. 399/ रा.स./ यूए. -3/2026 दिनांक 15.05.2026 के परिपालन में विश्वविद्यालय में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार को नो कम्बश्चन डे (अदहन दिवस) के रूप में लागू करते हुए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की गई है। शिक्षक अपनी आवंटित कक्षायें ऑन लाइन मोड में संचालित करेंगे। प्रायोगिक कक्षाओं को अन्य दिनों में समायोजित किया जायेगा। यह व्यवस्था 30 जून, 2026 तक प्रभावी रहेगी । परीक्षायें पूर्व निर्धारित कार्यकम अनुसार संचालित रहेंगी ।
Subscribe to my channel