संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 18 मई 2026।
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक जांच किया गया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कचंदा क्षेत्र में रेत अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चैन मशीन पोकलेन को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है। साथ ही केवा नवागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान 1 हाईवा (गिट्टी), 02 ट्रैक्टर (रेत) को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना नवागढ़/पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।