May 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

45 वर्ष पुराने भूमि कब्जे पर विवाद: तहसीलदार ने पटवारी को जांच के आदेश दिए

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।  उदघोष समय न्यूज़, 12/05/2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़। उरैहा गांव की गरीब महिला बसंती भार्गव द्वारा दायर की गई भूमि कब्जा संरक्षण की शिकायत पर तहसीलदार पामगढ़ श्री अमरनाथ श्याम ने त्वरित संज्ञान लिया है।


तहसीलदार ने पटवारी हल्का नंबर 10 को निर्देशित किया है कि वे मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र जांच प्रतिवेदन (Inquiry Report) प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।


महिला बसंती भार्गव (पत्नी समारू भार्गव) ने अपने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया था कि गजराज नारंगे, महेश नारंगे, ज्योतिष नारंगे, प्रदीप नारंगे, संतोषी नारंगे सहित अन्य लोगों द्वारा उनके 40-45 वर्षों से चले आ रहे शांतिपूर्ण कब्जे वाली शासकीय भूमि पर लाठी-डंडे के बल पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।


बसंती ने तहसीलदार को बताते हुए कहा था कि वे अशिक्षित एवं गरीब महिला हैं तथा यदि उन्हें भूमि से बेदखल किया गया तो उनके परिवार को मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक क्षति पहुंच सकती है।


तहसीलदार का त्वरित एक्शन
श्री अमरनाथ श्याम द्वारा पटवारी को जांच सौंपे जाने के बाद अब राजस्व अमले द्वारा मौके पर जाकर भूमि रिकॉर्ड, कब्जे की स्थिति और आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद तहसीलदार आगे की कार्रवाई तय करेंगे।


स्थानीय स्तर पर इस मामले को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। भूमि विवाद में तहसीलदार का तुरंत संज्ञान लेना और जांच के आदेश देना सराहनीय कदम माना जा रहा है।


उदघोष समय न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की अपडेट जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp