April 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कीड़ों से भरा पानी पीने को मजबूर लोग, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा खतरा !

1 min read
Spread the love


रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। नगर के वार्ड क्रमांक 08 में सरकारी नलों से निकल रहे पानी में कीड़े पाए जाने से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। बीते कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई जारी रहने के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय पार्षद जानू सिदार के अनुसार, इस समस्या की जानकारी नगर पंचायत कार्यालय को मौखिक रूप से दी जा चुकी है। प्रारंभिक तौर पर पाइपलाइन में लीकेज को इसका कारण बताया जा रहा है, जिससे गंदगी और कीड़े पानी में मिल रहे हैं। बावजूद इसके, अब तक सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
पार्षद ने बताया कि इस गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे आम जनता को मजबूरी में वही दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ तौर पर पानी में कीड़े दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पाइपलाइन की मरम्मत और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो यह समस्या बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp