खपरी में बुजुर्ग दंपति की दोहरे हत्याकांड की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 03 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में 1 अप्रैल 2026 को हुए बुजुर्ग दंपति संतराम साहू (70 वर्ष) एवं श्यामबाई साहू (65 वर्ष) की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर कर दिया है। चोरी करने घुसे आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी एवं मुखौटा (मास्क) का इस्तेमाल किया था। थाना सायबर एवं थाना मुलमुला की संयुक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट तथा सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई से आरोपीयों की पहचान हुई। आरोपीयों ने बुजुर्ग दंपति के घर में चोरी करने के इरादे से घुसकर, मृतक के जागने पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी :
1. गजेन्द्र पाल दिनकर (24 वर्ष), पुत्र श्यामरतन दिनकर, ग्राम खपरी, थाना मुलमुला — घर के अंदर प्रवेश कर मृतिका श्यामबाई पर चाकू से प्राणघातक वार कर सोने का हार छीन लिया।
2. सुरेन्द्र यादव (25 वर्ष), पुत्र स्व. अमरनाथ यादव, ग्राम खपरी (मुख्य साजिशकर्ता) — मृतक के शादी में वीडियोग्राफी का काम किया था, इसलिए घर में पैसा होने और दंपति के अकेले रहने की जानकारी थी।उसने गजेन्द्र के साथ मिलकर योजना बनाई और संतराम साहू पर चाकू से हमला किया।
3. श्यामरतन दिनकर (53 वर्ष), पुत्र स्व. रामनारायण दिनकर, ग्राम खपरी — घर के बाहर रेकी की और गजेन्द्र द्वारा दिए गए सोने के हार को अपने पास रखकर छुपाया।
4. विजेन्द्र पाल दिनकर (26 वर्ष), पुत्र श्यामरतन दिनकर, ग्राम खपरी, जिला जांजगीर-चांपा — घटना की जानकारी होने के बावजूद आरोपियों को छुपाने और भागने में मदद की।




जप्त सामग्री :
• घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू
• चोरी किया गया एक नग सोने का हार
• चांदी का एक जोड़ा पायल
• आरोपीयों द्वारा इस्तेमाल एक नग मोटरसाइकिल (क्र. सीजी 11 ए डब्ल्यू 0357)
घटना का संक्षिप्त विवरण :
आरोपी सुरेन्द्र यादव को मृतक दंपति के घर में पैसे और जेवरात होने की जानकारी थी। दोनों आरोपी (गजेन्द्र एवं सुरेन्द्र) नकली बाल, टोपी एवं मास्क लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे। संतराम साहू के जागने और हल्ला करने पर सुरेन्द्र ने चाकू से उनके जांघ में प्राणघातक वार किया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर जागी श्यामबाई पर गजेन्द्र ने गले और चेहरे पर चाकू से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी।
आरोपीयों ने मृतिका के गले से सोने का हार और पैर से चांदी के पायल उतार लिए। गजेन्द्र ने बाहर रेकी कर रहे अपने पिता श्यामरतन दिनकर को हार सौंप दिया। बाद में आरोपियों ने हथियार और जेवरात अलग-अलग जगहों (नहर के पास खेत, शौचालय के पास, गाय कोठा) पर छिपा दिए। गजेन्द्र ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई विजेन्द्र को दी, जिसने अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसे ससुराल (ग्राम नवागांव, थाना मल्हार) छोड़कर भागने में मदद की।
पूछताछ के दौरान गजेन्द्र के हाथ पर चाकू लगने के गहरे घाव मिलने से पुलिस को संदेह हुआ और कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपीयों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर जप्त सामग्री बरामद की गई।
पुलिस की सराहनीय भूमिका :
इस सफलता में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सोरी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे, प्रभारी निरीक्षक श्री सागर पाठक (सायबर थाना), निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला), थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी तथा सायबर थाना एवं मुलमुला थाना की पूरी टीम (प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिंह, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, प्रतीक सिंह, सउनि प्रमोद महार, हेमंत महिलागें, संतोष बंजारे, बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, अनिल अजगल्ले, श्वेता सिंह, राजेश कश्यप, राम गोपाल भारती, ओमप्रकाश डहरिया, मनभावन पटेल, भुपेन्द्र कंवर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और सघन पूछताछ के माध्यम से मात्र 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा कर जिले में अपराधियों के लिए सख्त संदेश दिया है।
Subscribe to my channel