रिपोर्ट में खुलासा: हाथियों का बड़ा दल सक्रिय, तेंदुआ हमले के संकेत”
1 min read

धरमजयगढ़ – वनमंडल अंतर्गत वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। 19 मार्च 2026 की दैनिक वन्यप्राणी प्रतिवेदन के अनुसार क्षेत्र में 100 से अधिक हाथियों का दल विभिन्न इलाकों में सक्रिय है, वहीं कापू क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका भी जताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग बीटों में कुल लगभग 101 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिनमें नर, मादा और शावक शामिल हैं। ये हाथी लगातार गांवों के आसपास विचरण कर रहे हैं, जिससे फसल नुकसान और जनहानि का खतरा बना हुआ है। कुछ स्थानों पर हाथियों द्वारा नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं।
इसी बीच कापू क्षेत्र में एक भैंस का शव मिलने से तेंदुए की गतिविधि होने का संदेह गहराया है। वन अमले के मुताबिक शव पर मिले निशान तेंदुए के हमले की ओर इशारा करते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
रिपोर्ट के निचले हिस्से में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक अन्य क्षेत्र में तेंदुए द्वारा 24 बकरियों और 2 दुधारू पशुओं के शिकार की घटना सामने आई है, जो वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता को और गंभीर बनाती है।
वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। लोगों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने, मवेशियों को सुरक्षित रखने और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की गई है।
Subscribe to my channel