Recent Posts

March 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बड़े वाहनों में हेल्पर न रखने से बढ़ती दुर्घटनाओं पर जांजगीर पुलिस की सख्ती: दो दिवस में 153 ट्रक-ट्रेलर-हाइवा पकड़े, चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 15 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांजगीर पुलिस ने बड़े वाहनों में हेल्पर न रखने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में NH-49 अकलतरा, जांजगीर, बलौदा, मुलमुला सहित अन्य राजमार्गों पर कैंप लगाकर सघन जांच की गई।


अभियान के दौरान ट्रेलर, हाइवा, ट्रक जैसे भारी वाहनों की जांच में पाया गया कि कई वाहन बिना हेल्पर के संचालित किए जा रहे थे। ऐसे 153 बड़े वाहनों को चिन्हित कर चालकों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, बड़े वाहनों में हेल्पर की अनुपस्थिति दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है। हेल्पर वाहन को पीछे करते समय, संकरे मार्गों में निकालते समय तथा आपात स्थितियों में चालक की सहायता करता है। बिना हेल्पर के चालक को पर्याप्त दृश्य सहायता नहीं मिल पाती, जिससे सड़क पर अन्य वाहनों, पैदल यात्रियों और आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में निरीक्षक सुभाष चौबे (यातायात शाखा), भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी बलौदा) और पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला) का सराहनीय योगदान रहा।


जांजगीर पुलिस ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे बड़े वाहनों का संचालन करते समय नियमों का पालन करें और अनिवार्य रूप से हेल्पर रखें। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह कदम जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जहां हाल के महीनों में भारी वाहनों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp