आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 25 फरवरी 2026।
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्री बुटिया देवार की लू लगने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती शारदा, ग्राम सिवनी निवासी के श्री परसराम सूर्यवंशी के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती निर्मला बाई, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम चोरहादेवरी निवासी श्री छतराम केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुंदर बाई केंवट, तहसील पामगढ़ के ग्राम चण्डीपारा निवासी श्री करन दिनकर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पति श्रीमती मनीषा दिनकर को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Subscribe to my channel