Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मदर टेरेसा हाई स्कूल अम्बाह में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन:- बिधायक ने कहा कि शिक्षा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है

1 min read
Spread the love

अम्बाह // अम्बाह के मदर टेरेसा इंटर नेशनल हाई स्कूल विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सुंदर सुंदर प्रस्तुतिया दी वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि अम्बाह पोरसा विधायक देवेंद्र रामनारायण सखबार रहे जो इस वार्षिक उत्सव में सरस्वती मां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिक्षा का जीवन में है महत्वपूर्ण स्थान:– चल रहे वार्षिक उत्सव में अम्बाह विधायक श्री सखबार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ अम्बाह तहसील का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे।

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम:— इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं को पार्षद अतेन्द्र सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के हेड मास्टर राहुल कैन ने अतिथियों को सम्मानित किया इस मौके पर विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं एवं बच्चों के पेरेंट्स मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp