Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

महराजगंज में ब्लैकआउट माकड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां*-

1 min read
Spread the love

महराजगंज में महराजगंज में ब्लैकआउट माकड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां*- माकड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां*- *महराजगंज में शाम छह बजे दस मिनट का ब्लैकआउट कर हवाई हमले की चेतावनी सायरन के साथ माकड्रिल हुई*- *पुलिस लाइन में डीएम, एसपी सहित पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा व सिविल डिफेंस विभागों ने संयुक्त अभ्यास किया*- *अस्पताल में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और सिविल डिफेंस ने घायलों को सुरक्षित पहुंचाया*महराजगंज। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद महराजगंज में ब्लैकआउट माकड्रिल का आयोजन कर युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। शाम छह बजे दस मिनट के लिए ब्लैकआउट कर हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का अभ्यास कराया गया, जबकि विभिन्न विभागों ने राहत एवं बचाव कार्यों की माकड्रिल के माध्यम से अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।माकड्रिल पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, अग्निशमन सेवा के अधिकारी व कर्मचारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा पूरे जनपद के वालंटियर मौजूद रहे। इस दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास कराया गया।अभ्यास के तहत पुलिस कंट्रोल रूम से अस्पताल में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद सिविल डिफेंस टीम द्वारा मरीजों और घायलों को सुरक्षित ढंग से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस माकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, इसलिए आमजन को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।उल्लेखनीय है कि शासन के आदेश पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जनपदों में भी एक साथ ब्लैकआउट माकड्रिल आयोजित की गई, ताकि नागरिकों को युद्धकालीन सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके और प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत बनाया जा सके।

रिपोर्टर -दिपक यादव

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp