July 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मेंऊ धान खरीदी केंद्र में बड़ी कार्रवाई, 201 बोरी अवैध धान जब्त, बिना दस्तावेज फड़ में छिपाया गया माल – खाद्य निरीक्षक ने पकड़ा

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर चांपा। उदघोष समय न्यूज, 23 जनवरी 2026।

जांजगीर- चांपा/पामगढ़। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देशों के चलते जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम मेंऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र पर खाद्य निरीक्षक दीपक भारद्वाज ने निरीक्षण के दौरान 201 बोरी अवैध धान जब्त किया। यह धान बिना किसी वैध गेट पास या रजिस्टर एंट्री के फड़ में संग्रहित था।


छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और किसान-केंद्रित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण, परिवहन और बिचौलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम मेंऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र पर बड़ा एक्शन हुआ।


खाद्य निरीक्षक पामगढ़ श्री दीपक भारद्वाज ने विशेष निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर के फड़ (भंडारण क्षेत्र) में अनधिकृत रूप से रखी गई 201 बोरी धान बरामद की। जांच में सामने आया कि इस धान का कोई वैध दस्तावेज नहीं था – न तो गेट पास जारी किया गया था और न ही आवक पंजी (रजिस्टर) में इसकी कोई प्रविष्टि दर्ज थी।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp