Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ मंडल कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बने योगेश बघेल

1 min read
Spread the love


संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा हाल ही में जारी मंडल अध्यक्षों की सूची में पामगढ़ मंडल के अध्यक्ष पद पर योगेश बघेल की नियुक्ति की गई है। यह फैसला पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और स्थानीय स्तर पर मजबूती लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


योगेश बघेल कांग्रेस परिवार में एक युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के रूप में अपनी शुरुआत की, उसके बाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद संभाला। वर्तमान में वे पामगढ़ विधानसभा की सम्मानित विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश के प्रतिनिधि के तौर पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए मजबूत आधार साबित हो रहा है।


नियुक्ति की सूचना मिलते ही पामगढ़ मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की जमीनी ताकत बढ़ाने वाला फैसला बताया। योगेश बघेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सभी कार्यकर्ताओं और अपने सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


योगेश ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने, स्थानीय समस्याओं को उठाने और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूरे निष्ठा से कार्य करूंगा।”


पामगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनौतियों का मुकाबला करने में योगेश बघेल की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ता उनकी इस नियुक्ति पर बधाई दे रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp