Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था सुधार की पहल: कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, अभिभावकों-विद्यार्थियों ने की सराहना

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रम की गरिमा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष संतोष प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीते वर्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मंच के बजाय नीचे जमीन पर प्रस्तुति देने को अनुचित बताते हुए इसे बच्चों के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया गया।


कांग्रेस ने मांग की कि इस वर्ष विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानजनक स्थान दिया जाए और कार्यक्रम के संचालन हेतु अतिथियों को भी उचित क्रम और स्थान पर मंचासीन किया जाए। कार्यकर्ताओं ने यह भी याद दिलाया कि पिछले स्वतंत्रता दिवस पर इसी मुद्दे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे इस बार पहले से सुलझाना आवश्यक है।


इस पहल को विद्यार्थियों और अभिभावकों का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने मांग को जायज बताते हुए कहा कि मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा भी बनी रहती है। अभिभावकों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होंगी और किसी तरह की असहज स्थिति से बचा जाएगा। एसडीएम ने दिया सुधार का आश्वासन, कांग्रेस की पहल को मिला समर्थन
गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर एसडीएम धरमजयगढ़ ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। 


एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष विद्यार्थियों को मंच पर प्रस्तुति देने की उचित व्यवस्था की जाएगी तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए अतिथियों को भी निर्धारित स्थान पर मंचासीन किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या असहज स्थिति उत्पन्न न हो।


इस आश्वासन के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में संतोष देखा गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सकारात्मक प्रतिक्रिया से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हो सकेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन के इस रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि विगत आयोजनों में हुई त्रुटियों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp