विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: ग्राम चन्दनवाड़ा खुर्द में मतदाता सूची शुद्धिकरण की सफल कार्यवाही
1 min read

विधानसभा क्षेत्र 116 केवलारी (विशेष) के तदान क्रमांक 226 चन्दनवाड़ा खुर्द में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की पात्र तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत ग्राम सभा बैठक दिनांक 09 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई।
बैठक में BLA तथा ग्रामीण मतदाताओं की उपस्थिति में अनुपस्थित स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की प्रविष्टियों का सूक्ष्म परीक्षण एवं वाचन किया गया। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी बिंदुओं का गंभीरता से निरीक्षण किया गया।
इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का संचालन बी.एल.ओ. श्रीमती ज्योति श्रीवात्री विधान सभा क्षेत्र 116 . मतदान केन्द्र 226 चंदनवाला खुर्द द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया। उन्होंने आदेशों का गहन अध्ययन, निरंतर जनसंपर्क और सुव्यवस्थित कार्ययोजना के साथ इस चुनौतीपूर्ण दायित्व को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया। उनके समर्पण और जिम्मेदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे कार्य में सुपरवाइजर सहित समस्त टीम एवं ग्रामीण जनों का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके चलते मतदाता सूची शुद्धिकरण की यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
उद्घोष समय न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ
प्रभात ठाकुर
Subscribe to my channel