March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

07 दिसम्बर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झण्डा दिवसकलेक्टर ने की अपील अधिक से अधिक अंशदान राशि देकर वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान करें व्यक्त,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 03 दिसम्बर 2025/ देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि झंडा दिवस हमारे लिए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए एक अवसर है।
           कलेक्टर श्री व्यास ने जशपुर जिले सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश का विश्वास, गौरव और प्रेरणा है। हमारी सशस्त्र सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा, आतंकवाद का सामना एवं प्राकृतिक आपदाओं में अपने वीरता, समर्पण एवं सेवा भाव से अनूठी मिसाल कायम की है। जिसके लिए समस्त देशवासी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp