विधायक लालजीत राठिया ने किसानों की समस्याओं की ली जानकारी
1 min read
कूड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुध लेने पहुंचे छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे


कूड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में इस बार किसानों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। खेतों से सालभर की मेहनत और उम्मीदें लेकर आए किसानों को सहयोग की जगह अव्यवस्था और मनमानी का सामना करना पड़ा। मुनुनद के किसान से पहले नमी मापक यंत्र से धान की जांच करवाई गई, कर्मचारियों ने धान ट्रैक्टर से उतरवाने का निर्देश भी दे दिया, लेकिन दोबारा जांच में अचानक मानक पूरा न होने का हवाला देकर पूरा धान वापस ले जाने को कह दिया गया। किसान ने मामूली नमी बताते हुए मंडी में धान सुखाने के लिए थोड़ी जगह की मांग की, लेकिन उसकी बात सुने बिना उसे धान लेकर लौटने को मजबूर कर दिया गया।

ऐसे कई और किसानों के धान को वापस किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ और तनाव बढ़ गया है। खेत से मंडी तक की लंबी दूरी, ट्रैक्टर-वाहन का खर्च, श्रम और समय—कुल मिलाकर किसानों की तकलीफें खरीदी केंद्र की कार्यप्रणाली ने दोगुनी कर दी हैं।

इसी गंभीर स्थिति के बीच धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया द्वारा किसानों की समस्या की जानकारी जुटाए जाने और समाधान के निर्देश देने की बात सामने आई है, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही उच्च स्तर पर कार्रवाई होगी और किसानों को राहत मिलेगी।वहीं छाल भाजपा मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल स्वयं मंडी पहुँचे और मौके पर जाकर किसानों की सुध ली। उन्होंने खरीदी केंद्र की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर सीधे सवाल उठाए और प्रबंधन को तुरंत सुधारात्मक व्यवस्था लागू करने के लिए कड़े सुझाव दिए। किसानों की बात ध्यान से सुनते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान सालभर मेहनत करता है, और खरीदी केंद्र पर उसके साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Subscribe to my channel