March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में अभिभावक गोष्ठी सौहार्दता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

1 min read
Spread the love

लुड़ेग। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लुड़ेग में आज अभिभावक गोष्ठी का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष श्री महेन्द्र अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेश अग्रवाल (विद्यालय कोषाध्यक्ष) तथा श्री गोपाल गोयल (व्यवस्थापक) उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान द्वारा मां सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ओम तथा भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं

पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके पश्चात प्राचार्य ने अभिभावक गोष्ठी की भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बैठक भैया–बहनों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और व्यवहारिक विकास के लिए अभिभावक एवं आचार्यों के बीच तालमेल अत्यंत आवश्यक है।गोष्ठी में सम्मिलित कई अभिभावकों ने सुझाव देते हुए कहा किछात्रों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए,विद्यालय में शिष्टाचार एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष

ध्यान दिया जाए,तथा सुरक्षा एवं निगरानी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में CCT कैमरे लगाए जाएं।अभिभावकों के सुझावों का स्वागत करते हुए प्राचार्य श्री सीताराम प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हर संभव सकारात्मक कदम उठाएगा।कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व श्री संजय कुमार नंदे ने निभाया। इस अवसर पर राजेन्द्र डनसेना सहित विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं दीदीगण उपस्थित रहे। अंत में शांति मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp