*मिशन शक्ति 5.0: समाज की प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान*
1 min read
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत 30 सितम्बर को पुलिस लाइन के सभागार में महिला सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अनिता त्रिपाठी (एमडी आयुष, पीएचसी मिठौरा) और डॉ. अनिवेशिका श्रीवास्तव (गाइनोकोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय) को स्वास्थ्य जागरूकता और गर्भवती महिलाओं के उपचार में सराहनीय सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। वहीं स्टाफ नर्स रिना सिंह, बचिता मौर्या और स्नेहलता यादव को मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा क्षेत्र में प्रधानाचार्य शशिकला सिंह और अनामिका पाण्डेय को छात्राओं की शिक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता के लिए सम्मान मिला। इसी क्रम में काउंसलर प्रियंका सिंह को घरेलू उत्पीड़न व वैवाहिक विवादों के समाधान में उनकी सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यों में चांदनी को पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं के पुनः नामांकन और महिला जागरूकता कार्यक्रमों में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
पुलिस सेवा में थानाध्यक्ष महिला थाना सरोजनी वर्मा, उपनिरीक्षक सारिका सिंह व खुश्बू, महिला आरक्षी आरजू व दीक्षा सिंह सहित कई महिला पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था संभालने, मिशन शक्ति की जानकारी देने और अपहृताओं की बरामदगी में योगदान के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दे रही है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट


*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
Subscribe to my channel