March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्र में गुदरी टैक घाटी में चलते ट्रकों से तिरपाल काटकर माल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

1 min read
Spread the love

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्र में गुदरी टैक घाटी में चलते ट्रकों से तिरपाल काटकर माल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहनो एवं चोरी किया गया कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 40 हजार रूपये का बरामद

आरोपियों द्वारा पन्ना, दमोह, छतरपुर, सागर, जबलपुर सहित अन्य जिलो में भी कारित की गई है घटनाये

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना रैपुरा थाना क्षेत्र में रैपुरा दमोह रोड पर गुदरी टेक घाटी में ट्रको की तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है । मामले में 01 आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।
थाना रैपुरा में 03 अलग-अलग फरियादियों द्वारा रिपोर्ट की गई कि रैपुरा दमोह रोड पर गुदरी टेक घाटी पर कुछ अज्ञात चोर ट्रक मे चढ़कर तिरपाल काट कर ट्रक में भरे सामान को चोरी कर ले गये हैं। फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग अप.क्र. 220/25 , 221/25 एवं 222/25 धारा 303 (2) बी.एन.एस. का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी रैपुरा उनि संतोष सिंह यादव द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उचित दिशा निर्देशन में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु घटनास्थल के आसपास अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप दिनांक 16/09/25 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गुदरी टेक की घाटी मे एक पिकअप वाहन व कुछ मोटर साईकिलो मे संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया जो कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर जंगल के रास्ते से भागने लगे पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । शेष 06-07 व्यक्ति अंधेरे में घने जंगल व घाटी का फायदा उठाकर जंगल के अन्दर वाहन छोड़कर भाग गये । पुलिस टीम द्वारा जंगल में खड़ी 03 मोटर साईकिल व एक पिकअप वाहन जप्त किया जाकर । पुलिस अभिरक्षा में लिये गये संदेही व्यक्ति से पूँछताछ की गई । जिसके द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार ट्रको मे चढकर तिरपाल काट कर चोरी किया गया सामान (तेल ,विस्किट,नमकीन ,अकरी,दाल इत्यादि) जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । शेष आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा । मामले में विवेचना जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी – गोविन्द चक्रवती पिता खूवलाल चक्रवती उम्र 21 साल निवासी  ग्राम बालाकोट थाना कोतवाली दमोह जिला दमोह (म.प्र.) ।
जप्त सामग्री – घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक कीमत करीब 10 लाख रूपये,  03 मोटर साइकिल कीमती करीब 01 लाख 50 हजार रूपये एवं ट्रक से चोरी किया गया सामान (02 कैन तेल,08 बोरी अकरी, 04 बोरी दाल, 02 कार्टन बिस्किट-चॉकलेट, 08 डिब्बे निप्पोन पेंट इलेक्ट्रिक स्प्रे गन, 04 बोरी हाइटेक पाउडर) कीमती करीब 90 हजार रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 40 हजार रूपये का जप्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp