सिवनी कलेक्टर के निर्देश पर बस स्टैंड में यात्रा किराया सूची चस्पा
1 min read

सिवनी कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी बस स्टैंड में यात्रा किराए की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा से पहले ही किराए की स्पष्ट जानकारी देना और किसी भी प्रकार के विवाद या असुविधा से बचाना है।

जिला परिवहन विभाग ने सूची के साथ शिकायत निवारण के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है, ताकि यात्री किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत शिकायत कर सकें। कलेक्टर ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले सूची की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
उद्घोष समय न्यूज
जिला ब्यूरो
कैलाश लाहोरी
Subscribe to my channel