Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सिवनी छात्र की अमानवीय पिटाई पर शिक्षक निलंबन

1 min read
Spread the love

जांच प्रतिवेदन में शिक्षक का आचरण दोषपूर्ण पाया गया

सिवनी/ विकासखण्ड कुरई के शासकीय प्राथमिक शाला अर्जुनी के प्राथमिक शिक्षक श्री महेश चौधरी द्वारा विद्यालयीन छात्र की अमानवीय तरीके से पिटाई करने के प्रकरण को संज्ञान लेकर जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में शिक्षक का आचरण दोषपूर्ण पाया गया। कृत्य को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सिवनी द्वारा संबंधित शिक्षक श्री महेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में श्री चौधरी को कार्यालय विकासखंड अधिकारी घंसौर नियत किया गया है, साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

                           उद्घोष समय न्यूज
                              जिला ब्यूरो
                            कैलाश लाहोरी

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp