Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नागपुर- चिरमिरी नई ब्रॉड गेज विशेष रेल लाइन भू अधिग्रहण  के कारण लंबित 

1 min read
Spread the love

 संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता

मनेन्द्रगढ़, लंबे समय से मनेन्द्रगढ़ एवं चिरमिरी निवासियों की विकास रेखा नागपुर – चिरमिरी ब्रॉड गेज नई रेल लाइन का कार्य भू अधिग्रहण की सुस्ती के कारण लंबित है. संबोधन संस्था के सम्माननीय सदस्य श्री भानु प्रकाश सिंह द्वारा रेल विभाग से मांगी गई जानकारी के अनुसार रेल निर्माण कार्य प्रारंभ होने में अभी समय लगेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2025 को प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना में आई 32 आपत्तियों का निराकरण जिला प्रशासन के पास लंबित है. जिला प्रशासन द्वारा आपत्तियों के निराकरण होने एवं संबंधित भूमि का मुआवजा तय होने के बाद रेलवे द्वारा भुगतान किया जाएगा.   इस कार्यवाही के बाद ही इस नए रेल लाइन का कार्य प्रारंभ हो सकेगा.

                         संबोधन विचार मंच के विभागाध्यक्ष बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था वर्ष 2010 से इस नई रेल लाइन हेतु प्रयासरत है. 2018 में  विशेष रेल लाइन का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भूमि अधिग्रहण के कार्य नहीं हो पाने के कारण इसकी समय सीमा बढ़ती जा रही है जो स्थानीय नागरिकों की चिंता का विषय है.  लगातार रेल अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री तक पत्राचार एवं व्यक्तिगत संपर्क के परिणाम स्वरुप 2018-19 में स्वीकृत यह रेल लाइन बदलती सत्ता परिवर्तन का शिकार हो गई.  यही कारण है कि  विकास की यह गति 07  साल और पीछे चली गई.  अभी भी आश्वासन और  क्रियान्वयन की लंबी दूरी धीरे-धीरे बढ़़ती जा रही है.  रेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन जितनी जल्दी भू अधिग्रहण एवं मुआवजा की कार्यवाही पूर्ण कर देगा उतनी जल्दी इस रेल लाइन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अनुकूल परिस्थिति होने पर यह कार्य नवंबर दिसंबर तक प्रारंभ होने की संभावना है.  रेलवे ने यह भी जानकारी दी है की भू अधिग्रहण की आपत्तियों के निराकरण के बाद पुनः 20 (A ) के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी की जाएगी एवं मुवावजे  के भुगतान के बाद ही रेल लाइन का कार्य एवं टेंडर प्रक्रिया जारी हो सकेगी

                        स्मरणीय है कि ब्रिटिश शासन काल में भाप इंजन हेतु आवश्यक कोयले के परिवहन से इस क्षेत्र ने देश के विकास में अहम् योगदान दिया है. वर्ष 1928 से देश के विकास में रेल के पहियो को गति देने एवं रेल परिवहन हेतु कोयले की अहम भूमिका निभाने वाला  मनेन्द्रगढ़ एवं चिरमिरी  रेलवे स्टेशन के स्थापना के पचास वर्ष बाद भी अंबिकापुर स्टेशन से चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों से वंचित है. इस रेल लाइन के शीघ्र निर्माण से अंबिकापुर से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा इस अंचल के निवासियों को उपलब्ध हो पाएगी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp