संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पीड़ित परिवार ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग, ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप धरमजयगढ़ -ग्राम बरभौना निवासी दुर्गा प्रसाद डनसेना ने अपनी बड़ी बहन श्रीमती गिरिजा डनसेना की मौत को लेकर थाना धरमजयगढ़ में एक लिखित आवेदन देकर संदेह जताया है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार, श्रीमती गिरिजा डनसेना का विवाह वर्ष 2018 में ग्राम रूपुँगा तहसील धरमजयगढ़ निवासी गंगाधर डनसेना से हुआ था। विवाह के लगभग दो साल बाद से ही पारिवारिक कलह की खबरें सामने आती रही थीं। इसी क्रम में लगभग एक सप्ताह पहले बजे गिरिजा डनसेना ने अपने मायके फोन कर अपनी स्थिति को लेकर चिंता जताई थी और ससुराल में घर बनाने का काम ख़त्म होने के बाद अपने मायके जाने की इच्छा जताई थी और कुछ ही दिनों बाद गिरिजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली ! मृतका के परिजनों का कहना है कि मृतका के शरीर पर गला कसने और चोट के स्पष्ट निशान हैं, जो संदेह को गहरा करते हैं।आवेदक दुर्गा प्रसाद डनसेना ने आरोप लगाया है कि गंगाधर डनसेना ने पहले भी उनकी बहन से पहले भी और कई बार मारपीट की थी। लेकिन पारिवारिक संबंधों को देखते हुए मृतका के परिजनों ने विवाद को आगे बढ़ने से रोकने का हर संभव प्रयास किया था , लेकिन इसके बावजूद अब गिरजा डनसेना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ! उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही इस संदिग्ध मौत की सच्चाई सामने आ पायेगी
1 min read

About The Author
1
/
478
सतना में FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ? कोलगवां क्षेत्र में तोड़फोड़ और धमकी के आरोप, पुलिस पर सवाल
सोन नदी में प्रदूषण का खतरा? ओरियंट पेपर मिल पर केमिकल युक्त पानी छोड़ने के आरोप | विशेष रिपोर्ट
सतना में प्रदूषण के खिलाफ बड़ा आंदोलन | भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
महराजगंज: 7 दिन से थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित, SP के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
महराजगंज में माता-पिता ने बेटे से तोड़ा रिश्ता, वीडियो जारी कर संपत्ति से किया बेदखल
सिलपरी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा का शुभारंभ | हजारों श्रद्धालु शामिल
मिर्जापुर में गुड़ फैक्ट्री से लाखों की चोरी | CCTV तोड़कर ₹80 हजार नकद और 10 बोरी गुड़ ले गए चोर
सतना में किसान सभा और CPM का बड़ा प्रदर्शन | SDM कार्यालय घेरा, 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
महराजगंज में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार | 45 पाउच देशी शराब और बाइक बरामद, नौतनवा पुलिस की कार्रवाई
सतना में घटिया नहर निर्माण पर कार्रवाई | अधिकारियों ने तुड़वाया निर्माण, दोबारा होगा काम
अनूपपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास | मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रपति ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को दिया शौर्य चक्र राजनगर कोयलांचल में जश्न,मिठाइयां बांटी गईं
सतना बिरसिंहपुर में LPG गैस वितरण पर सवाल गोडाउन की जगह मैरिज हॉल पार्किंग में बांटे जा रहे सिलेंडर
सिवनी में बिजली संकट पर ग्राम पंचायत का हल्ला बोल | भारी बिजली बिल और कटौती से ग्रामीण परेशान
अनूपपुर में पानी के लिए चक्काजाम | खराब हैंडपंप से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन हरकत में
1
/
478
Subscribe to my channel