रानी दुर्गावती पर वैचारिक अनुष्ठान तैयार करेगा शोध संस्थान
1 min read
जबलपुर: रानी दुर्गावती शोध संस्थान के तत्वाधान में बैठक का आयोजन देव जी नेत्रालय में किया गया एवं शोध संस्थान द्वारा रानी दुर्गावती पर वैचारिक अनुष्ठान तैयार करने का निर्णय किया गया।
बैठक में प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पूर्व में किए गए शोध के कार्य, आगामी आने वाले शोध कार्य के विषयों पर व्यापक एवं गहन चिंतन और विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य, वैचारिक विमर्श खड़ा करके रानी दुर्गावती के ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्वोत्तर भारत विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी, शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ पवन स्थापक, सचिव डॉ अतुल दुबे, कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, सहसचिव डॉ विजय आनंद मरावी एवं समाज के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel