November 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सशक्त भारत के स्वप्नदर्शी राजनेता की 125वी जयंती पर याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता

जल्दी शुरू होता है

रायपुर छत्तीसगढ़ -: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना था जिन्होंने तमाम सुख सुविधाओं के बावजूद त्याग और राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना ऐसे सशक्त भारत के स्वप्नदर्शी राजनेता की 125वीं जयंती संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मातृभूमि विकास परिषद द्वारा सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई । जहां संस्था के परियोजना प्रबंधक सृजन त्रिपाठी ने कहा *नमन है उस वीर को, जो अमर हो गया इतिहास में। प्रेरणा बनकर जीवित है वह, हर भारतवासी की श्वास में।*श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर इस लाइन को सुनते ही विद्यालय के छात्र- छात्राएं तालियां पीटने पर मजबूर हो गई।कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक आर के अग्रवाल एवंकार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सौरभ ने किया जयंती समारोह पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ भाग लिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनके विचार उनके व्यक्तित्व और उनके उद्देश्यों पर जमकर भाषण दिया और चार्ट बनाकर उनसे एकता और अखंडता के साथ देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया । इसी क्रम मे शिवम् सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राजनीतिक जीवन और उनके प्रमुख योगदान पर चर्चा की है वही नरेंद्र खरे ने उनके विचारधारा और 23 जून 1953 में हिरासत में रहते हुए हुई उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । वहीं मुख्य अतिथि निदेशक आर के अग्रवाल ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुच्छेद 370 के प्रबल विरोधी थे उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के केंद्रीय मंत्री एवम मंत्री पद से त्यागपत्र तथा जनसंघ की स्थापना पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनों का आभार व्यक्त कर एवं धन्यवाद ज्ञापित कर किया कार्यक्रम का संचालन अंशिता सिंह ने किया इस मौके पर गायक राखी देवी ढोलक वादक योगेश समेत लगभग दो सैकड़ा छात्र छात्रायें व अभिभावक मौजूद रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp