November 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

खौलते तेल से पत्नी को जलाने वाला पति गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने भेजा जेल!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर खौलता हुआ गर्म तेल डालकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बलौदा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) एवं 85 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में पूरी तल रही थी। इसी दौरान उसके पति बिरजू दिवाकर ने पीछे से आकर चूल्हे पर रखी खौलते गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर डाल दी। घटना में महिला का चेहरा एवं शरीर गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़िता ने थाना बलौदा पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 589/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

महिला के विरुद्ध घटित गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

बिरजू दिवाकर, पिता स्व. संतराम दिवाकर, उम्र 46 वर्ष, निवासी नवगवां, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान:

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामेश देव एवं आरक्षक लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp