November 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम भाड़ेसर में महिला कमांडो के साथ CSP ने की पैदल पेट्रोलिंग, ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/भाड़ेसर। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और आम नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भाड़ेसर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में महिला कमांडो के साथ गांव में पैदल पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, साइबर अपराध और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को महिला एवं बालिका सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, नशाखोरी, साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचना देने और तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से गांव में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को अपराधों के प्रति सजग करना तथा समाज में सुरक्षा, जागरूकता और विश्वास का वातावरण मजबूत करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp