November 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कुलीपोटा में संविधान दिवस पर प्रस्तावना की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/कुलीपोटा। संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कुलीपोटा में जय सतनाम सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ ली तथा संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान, समानता और न्याय की आधारशिला है। संविधान हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य श्री बी.आर. रत्नाकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सतनाम धर्म महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय मनहर एवं तेरस रात्रे रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा संजय लहरे, उपसरपंच आनंद साहू सहित पंचायत के पंचगण दिनेश महंत, भरत लहरे, रमेश साहू, नकछेड़ खूंटे, शिवनारायण महिपाल, छोटेलाल बंजारे, परमेश्वर रात्रे, कृष्णो रात्रे एवं सत्यनारायण लहरे उपस्थित रहे।

वहीं गांव के पुजारीगण रामलाल लहरे, उमेदलाल खूंटे, छत्तू राम लहरे एवं दयाराम मिरी सहित जय सतनाम सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष श्री रामकुमार कुर्रे तथा टिकैत राम लहरे, सुरेश महदेवा, चंद्रकांत रात्रे, पवन लहरे, दिलीप रात्रे, सुभाष खूंटे, प्रेम लहरे, जयप्रकाश लहरे, विजय सम्राट, रमाकांत लहरे, सुधीर लहरे, बसंत मिरी, दुखीराम सोनवानी, संजय बंजारे, कमलेश लहरे, रवि रात्रे, लोकेश लहरे, समुद्र लहरे, सुरेंद्र रात्रे, संतोष महदेवा एवं सुजल रात्रे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और संविधान में निहित आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मिरी ने किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी एवं जनसेवक चंद्रकांत रात्रे ने दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp