November 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अकलतरा में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ₹1.58 लाख का मशरूका जब्त!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश की गड्डी, मोटरसाइकिल, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 1 लाख 58 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की शाम थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंधियारीपाठ मैदान में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुर्गेश सारथी (35 वर्ष), लव कुमार वैष्णव (34 वर्ष), उदल कुमार यादव (35 वर्ष), हिमांशु कुमार वैष्णव (29 वर्ष), ताकेश्वर केंवट (29 वर्ष), रवि यादव (28 वर्ष) एवं शिवचरण यादव (27 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी अकलतरा क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं।


नकदी सहित 1.58 लाख रुपये का सामान जब्त:


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 3,000 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इसके अलावा तीन वाहन, जिनमें मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CF 6276, स्कूटी क्रमांक CG 11 BP 5535 एवं CG 12 AC 8154 शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 98,500 रुपये बताई गई है।


वहीं, पांच मोबाइल फोन, जिनमें रियलमी, आईफोन, रियलमी नारजो, वीवो वाई-200 एवं एक कीपैड मोबाइल शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 56,500 रुपये है। इस प्रकार पुलिस ने कुल करीब 1,58,000 रुपये का मशरूका जब्त किया है।


जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज:


पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 691/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।


इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका:


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयकुमार साहू, उप निरीक्षक कमल दास बैनर्जी सहित आरक्षक शेष नारायण साहू, महेंद्र राज, राम भरोस कश्यप, कृष्णा पटेल, बसंत साहू, शंकर यादव, राजू भारद्वाज, राजेंद्र कहरा एवं राज कुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।


पुलिस की अपील:

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp