शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, बलौदा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!
1 min read
जांजगीर-चांपा, 07 नवंबर 2026। जिले में नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शादी का प्रलोभन देकर किया अनाचार:
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश बरेठ (23 वर्ष) के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 550/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पीड़िता से पहले से परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।
पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार:
मामले की विवेचना के दौरान बलौदा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ तथा विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं महिला आरक्षक रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to my channel