“शिवमय हुई धरा: वृन्दावन बोकरामुड़ा के पुराने शिव मंदिर में महामृत्युंजय अनुष्ठान, कर्मा व सुवा नृत्य से सजेगा समापन समारोह”
1 min read

धरमजयगढ़ / छाल

वृन्दावन (छाल) के पुराने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से एक नवंबर 2026 दिन रविवार से छह नवंबर 2026 दिन शुक्रवार तक भव्य “महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव अभिषेक” का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को पूजा, आरती एवं अभिषेक का नियमित आयोजन हो रहा है।

इस छह दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन यानी छह नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातःकाल हवन, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण के साथ विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर दो बजे से विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक कर्मा नृत्य और सुवा नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस पावन अनुष्ठान के मुख्य आचार्य पंडित अश्विनी कुमार पाण्डेय जी (चांपा) हैं तथा मंदिर आचार्य दया शंकर पाण्डेय जी एवं अन्य पुजारीगण हैं। वहीं मुख्य यजमान व आयोजक के रूप में धरमजयगढ़ के विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री ओंकार सिंह राठिया, श्री विद्यासिंह राठिया, श्री सियाराम राठिया, श्री राम प्रसाद राठिया (नवाडीह, कुडेकेला) एवं महेश्वर राठिया शामिल हैं। समस्त ग्रामवासी वृन्दावन बोकरामुड़ा (छाल) ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पधारकर इस धार्मिक अनुष्ठान की शोभा बढ़ाने और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की सादर अपील की है।
Subscribe to my channel