सुरक्षित बचपन अभियान: खरौद के शासकीय स्कूल में बाल सुरक्षा पर जागरूकता शिविर!
1 min read
जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर देशभर में चल रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ (26 से 31 अक्टूबर 2026) के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पैरा लीगल वालंटियर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, POCSO अधिनियम 2012, गुड टच-बैड टच और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बच्चों को स्पष्ट रूप से बताया कि यदि किसी भी प्रकार का असुरक्षित व्यवहार हो तो चुप न रहें। तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं।
बच्चों को आपात स्थिति में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए—15100 (नालसा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन)। साथ ही “सुरक्षित क्लिक – सुरक्षित बचपन” विषय पर मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और साइबर ठगी से बचने के तरीके भी सिखाए गए।
इस अवसर पर शाला के प्राचार्य आर.के. गोस्वामी, व्याख्याता हीरालाल घृतलहरे, सालिक राम कश्यप, आर.के. साहू, दिलीप मिश्रा, श्रीमती विभा उपाध्याय, भूमिका यादव, संजू केवट, विवेक तिवारी, सोमनाथ कश्यप, सचिन मिश्रा, स्वीपर सुदामा सिदार, प्रेम कुमार आदित्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel