October 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में AI के शैक्षिक उपयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

1 min read
Spread the love

पांचों संकायों के विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में रखे प्रभावशाली तर्क, जशस्विनी नायक और प्रियंका लेका ने हासिल किया प्रथम स्थान

चित्रकूट- उच्च शिक्षा, मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, कला, कृषि तथा विज्ञान संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए AI के शैक्षिक उपयोग की संभावनाओं, लाभों और चुनौतियों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद और समसामयिक तकनीकी विषयों की समझ को प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ विवेकपूर्ण चिंतन और स्वतंत्र विचार-क्षमता भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता के पक्ष में जशस्विनी नायक (आईटीईपी, पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम, प्रिंस प्रजापति (बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा हिमांशी सिंह (बी.कॉम., द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विपक्ष में प्रियंका लेका (आईटीईपी, तृतीय सेमेस्टर) प्रथम स्थान पर रहीं। आकांक्षा त्रिपाठी (एम.एससी., तृतीय सेमेस्टर) एवं सोनम शर्मा (आईटीईपी, पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में प्रो. साधना चौरसिया, प्रो. सी.पी. गूजर एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ने किया। डॉ. गोविंद सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp