Recent Posts

September 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

महिला के सिर पर ईंट से वार, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप; पामगढ़ थाने में FIR दर्ज!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़/बोरसी, 19 सितंबर 2026। पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने FIR क्रमांक 0394/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायतकर्ता चमेली जोगी ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह राशन लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मेन रोड के पास गोविन्दा सोनी से बच्चे को लेकर विवाद हो गया।

शिकायत में आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। आरोप है कि महिला के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। शिकायत में सिर, माथे, घुटने, कोहनी और पीठ में चोट लगने का उल्लेख किया गया है।

रायल सोनी और बसंत की पत्नी ने किया बीच-बचाव:

शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान रायल सोनी एवं बसंत की पत्नी मौके पर मौजूद थे। दोनों ने कथित मारपीट को देखा और बीच-बचाव किया।

तीन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध:

पुलिस दस्तावेज के अनुसार पामगढ़ थाने में FIR क्रमांक 0394/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है—धारा 296धारा 351(3)धारा 115(2)FIR में घटना की सूचना पुलिस को 18 सितंबर 2026 को शाम 5:16 बजे प्राप्त होना दर्ज है। मामले की विवेचना के लिए सहायक उपनिरीक्षक सरोज पटले का उल्लेख किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आएगी पूरी सच्चाई:

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों, गवाहों के बयान, चोट संबंधी दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।उल्लेखनीय है कि FIR में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp