Recent Posts

September 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नदी के बीच ग्रामीणों के कंधे बने सहारा, सुरक्षित हुई मां और नवजात की जिंदगी !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए धरमजयगढ़ में प्रभावी ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर, रेडियोलॉजी सुविधा, आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों तथा प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है।


पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान का कहना है कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कई बार उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में समय पर विशेषज्ञ उपचार और आवश्यक जांच उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों तो गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।


उन्होंने शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से धरमजयगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मांग में सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए त्वरित उपचार की सुविधा, एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जैसी आवश्यक जांच व्यवस्था, आईसीयू एवं ऑपरेशन थिएटर जैसी बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं, प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा 24 घंटे उपलब्ध एम्बुलेंस सेवा शामिल है।
पार्षद की ओर से स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्राचार के माध्यम से भी इस मांग से अवगत कराने की बात कही गई है। उनका कहना है कि धरमजयगढ़ जैसे क्षेत्र में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा ढांचा विकसित किया जाना चाहिए।
क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की मांग के साथ सड़क सुरक्षा और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp