रायपुर – नगरीय निकाय कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 चरण में आंदोलन, 9 अक्टूबर को तूता में एक दिवसीय हड़ताल, निकाय के सभी संगठनों ने दिया समर्थन*
1 min read

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता
रायपुर।* छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की वर्षों से लंबित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय) ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस आंदोलन को निकाय के चार बड़े संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है, जिससे हड़ताल के व्यापक होने की संभावना है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा जारी हड़ताल अधिसूचना पत्र क्रमांक 554 दिनांक 03/09/2026 के अनुसार आंदोलन तीन चरणों में होगा।
*पहला चरण – 28 सितंबर को ज्ञापन*
28 सितंबर 2026 सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से समस्त संभागीय संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय को उपमुख्यमंत्री एवं सचिव नगरीय प्रशासन विभाग के नाम और समस्त जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
*दूसरा चरण – 01 अक्टूबर को काली पट्टी आंदोलन*
शासन द्वारा मांगों की अनदेखी करने पर 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक काली पट्टी लगाकर अपने-अपने कार्यालय में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।
*तीसरा चरण – 09 अक्टूबर को तूता में हड़ताल*
09 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को अटल नगर नवा रायपुर तूता स्थित धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके लिए संघ ने पत्र क्रमांक 555 दिनांक 04/09/2026 से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रायपुर से अनुमति मांगी है।
*ये हैं प्रमुख 18 मांगें*
ओल्ड पेंशन योजना लागू करना, नवीन सेट-अप स्वीकृत कर नियमित पदोन्नति, पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का 21 दिन में निराकरण, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा का पृथक कैडर गठन, अभियंता एवं लेखापाल संवर्ग की पदोन्नति, प्लेसमेंट कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी में रखना, 10 से 15 वर्ष से कार्यरत कर्मियों को नियमित करना व 4000 रुपये श्रम सम्मान निधि, सफाई विभाग की पदोन्नति चैनल, सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान, 1 तारीख को ट्रेजरी से वेतन, NPS/GPF की राशि PRAN खाते में जमा करना, 6वें-7वें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान, कैशलेस चिकित्सा, LSGD डिप्लोमा वसूली पर रोक और प्रतिनियुक्ति पर रोक सहित खुली स्थानांतरण नीति लागू करना।
*इन संगठनों ने दिया समर्थन*
संघ को *प्लेसमेंट कर्मचारी संघ, उप अभियंता संघ, लेखापाल संघ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ* का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। उक्त हड़ताल में सभी संगठनों की सहभागिता रहेगी।
*जिला इकाई ने की अपील*
जिला स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व संजय पाण्डेय संभाग अध्यक्ष, विकास मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता/उप अभियंता, पदमा राव संभाग उपाध्यक्ष, पवन साहू संभाग महामंत्री/उप अभियंता, पंचूराम साहू जिला अध्यक्ष, संतोष यादव सह कोषाध्यक्ष, आनंद किन्डो सचिव, संतोष श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, मो. अफजल जिला महामंत्री, अनिल बिसेन जिला मीडिया प्रभारी, आनंद मरकाम सह-सचिव एवं राकेश (भोलू) सह-सचिव करेंगे।



Subscribe to my channel