September 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक विक्रम सिंह, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

1 min read
Spread the love

सेमरावल नदी के उफान से प्रभावित ग्रामों का दौरा, राहत सामग्री उपलब्ध कराकर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

रामपुर बाघेलान। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के कोटर मंडल अंतर्गत सेमरावल नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित ग्रामों का रामपुर विधायक श्री विक्रम सिंह ‘विक्की भैया’ ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और हालात की जानकारी ली तथा जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

विधायक ने ग्राम किचवरिया, इटौर, मैनपुरा, खोहर एवं अकौना पहुंचकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

दौरे के दौरान विधायक ने बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

विधायक के गांवों में पहुंचने पर प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई एवं सहायता का भरोसा दिलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp