September 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जमीन विवाद में जानलेवा हमला: कोसला गांव में रिश्तेदार ने दंपती पर ताबड़तोड़ वार, महिला की मौत, पति गंभीर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त 2026। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसला में शनिवार रात जमीन और संपत्ति के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक दंपती पर उनके ही रिश्तेदार द्वारा लाठी और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। पुलिस के अनुसार, कोसला के छोटे भाटा निवासी पुन्नी राम साहू (पिता हीरालाल) मूल रूप से सलखन के रहने वाले थे और अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे थे। उनका जनक राम के साथ जमीन-जायदाद को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। विवाद चरम पर पहुंचने के बाद जनक राम ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती पर लाठी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पुन्नी राम साहू की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। जमीन संबंधी विवादों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मुख्य आरोपी जनक राम को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुछताछ कर रही है। अन्य आरोपीगण फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp