साप्ताहिक जनदर्शन में 45 आवेदक पहुंचे, कलेक्टर ने संवेदनशीलता से सुनी समस्याएं
1 min read
जांजगीर-चांपा, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
• तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती निशा सूर्यवंशी का नया राशन कार्ड जारी करवाने संबंधी आवेदन
• ग्राम सिवनी (नैला) निवासी श्री सनत कुमार पांडेय का सीमांकन कराने का आवेदन
• तहसील मुख्यालय कैलाश नगर निवासी श्री भीषम राठौर का किसान पोर्टल के खसरा में नाम सुधार संबंधी आवेदन
• चांपा निवासी सईद अहमद खान का पेंशन स्लिप पर्ची में आवश्यक सुधार करवाने का आवेदन
कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गहन परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों की समस्याएं सीधे संवाद के जरिए सुलझाई जाएं और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
Subscribe to my channel