November 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दीपावली से पहले चांपा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, कोसमंदा में 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में चांपा पुलिस ने ग्राम कोसमंदा में जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोसमंदा में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से ₹3,120 नगद और ताशपत्ती बरामद कर जब्त की। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. राजेश यादव (35 वर्ष)
  2. गिरधारी यादव (44 वर्ष)
  3. ओमप्रकाश कश्यप (45 वर्ष)
  4. मंगलू कश्यप (56 वर्ष) सभी आरोपी ग्राम कोसमंदा, थाना चांपा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा जुआ, सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp