November 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छात्रों की समस्या बनी युवा मोर्चा की प्राथमिकता, अंतिम तिथि बढ़वाने की पहल से मिली राहत !

1 min read
Spread the love


मीडिया में खबर के बाद हरकत में आया युवा मोर्चा, समय अग्रवाल और आर्यन चैनानी की पहल लाई रंग; विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत!


सर्वर डाउन और ओटीपी की समस्या को विश्वविद्यालय तक सक्रियता से पहुंचाया, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की पहल हुई सफल


धरमजयगढ़ – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी परेशानियों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय का सर्वर डाउन होने और ओटीपी नहीं आने जैसी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। हालांकि सर्वर सम्बन्धी समस्या संज्ञान में आते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा तत्काल समस्या का समाधान कर दिया गया था , समस्या को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल एवं युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष आर्यन चैनानी (जय) ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए विद्यार्थियों की परेशानी को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर पहल की।
नेता द्वय ने परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान बीच बीच में सर्वर की तकनीकी समस्या, ओटीपी प्राप्त नहीं होने और निर्धारित समय में फॉर्म जमा करने में विद्यार्थियों को हो रही दिक्कतों से विश्वविद्यालय को अवगत कराते हुए इस दिशा में लगातार प्रयास किए। उनका कहना था कि तकनीकी खामियों का खामियाजा विद्यार्थियों को नहीं भुगतना चाहिए और किसी भी छात्र का भविष्य केवल तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित नहीं होना चाहिए।
मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले पर त्वरित सक्रियता दिखाते हुए युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को विश्वविद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाया। उनकी पहल के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
गौरतलब है कि परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद सर्वर की खराबी और ओटीपी नहीं आने की समस्या से विद्यार्थी लगातार परेशान थे। विश्वविद्यालय से संपर्क करने के प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिल पाने से छात्रों में चिंता बढ़ रही थी। ऐसे में मीडिया की पहल के बाद युवा मोर्चा के दोनों पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की आवाज को विश्वविद्यालय तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल एवं मंडल उपाध्यक्ष आर्यन चैनानी (जय) ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की जायज मांगों को लेकर वे हमेशा सक्रिय रहेंगे और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंचाते रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp