मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका! जांजगीर-चांपा के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर!
1 min read
जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में 17 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए कर सकते हैं संपर्क:
जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या नाम में किसी प्रकार का संशोधन कराना है, तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए भी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिले।
Subscribe to my channel