August 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

राठिया समाज के 15 होनहारों का एमबीबीएस में चयन, मेडिकल शिक्षा की ओर बढ़े कदम !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने सभी छात्रों को दी बधाई और शुभकामनायें


धरमजयगढ़। राठिया समाज के लिए वर्ष 2026 शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष समाज के 15 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है। एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चिकित्सा शिक्षा के लिए चयनित होने से समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश राठिया (विजयपुर, रायगढ़) और ईशांत राठिया (गाला, पत्थलगांव) का चयन मेडिकल कॉलेज रायपुर में हुआ है। वहीं पुष्पेंद्र राठिया का चयन भी मेडिकल कॉलेज रायपुर में हुआ है।
रोहन राठिया और राजू राठिया (साम्हरसिंघा) को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में प्रवेश मिला है। सुनीता राठिया का चयन मेडिकल कॉलेज रायगढ़, जबकि तुलसी राठिया का चयन मेडिकल कॉलेज दुर्ग में हुआ है। सुरेश राठिया (जोबी) और डिजेंद्र कुमार राठिया (कछार) का चयन मेडिकल कॉलेज कोरबा में हुआ है।
इसी क्रम में सुनीता राठिया और कविता राठिया का चयन मेडिकल कॉलेज महासमुंद में हुआ है। गिरजा राठिया (इमसपाली घरघोड़ा) को भी मेडिकल कॉलेज महासमुंद में स्थान मिला है। रोशनी राठिया (रामपुर) का चयन सिम्स बिलासपुर में हुआ है। वहीं शुभम राठिया का चयन मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव तथा धेनु कुमार राठिया (मिनगांव) का चयन मेडिकल कॉलेज कोरबा में हुआ है।
इस उपलब्धि को समाज के विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp