महँगी बिजली , बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
1 min read

धरमजयगढ़ /कापू – महँगी बिजली स्मार्ट मीटर एवं क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को कापू में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


घेराव कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच बिजली कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की चिंताओं और समस्याओं को सामने रखा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर के बदलाव एवं इससे जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से प्रदर्शन को व्यापक समर्थन मिला।



Subscribe to my channel