धरमजयगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, ‘ब्राइट फ्यूचर एकेडमी’ में प्रवेश प्रारम्भ , 16 जून से होगा कक्षाओं का संचालन !
1 min read

धरमजयगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधारभूत शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में ब्राइट फ्यूचर एकेडमी द्वारा कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई है। संस्था का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास का भी समग्र विकास करना है।
एकेडमी द्वारा गणित एवं अंग्रेजी विषयों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयी पाठ्यक्रम के अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। संस्था में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा, अवधारणा निर्माण तथा व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गणित विषय के अंतर्गत कॉन्सेप्ट बिल्डिंग, मैथ जिम, अबेकस एवं वैदिक गणित जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की गणना क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अंग्रेजी विषय में रीडिंग, राइटिंग, ग्रामर, शब्दावली विकास एवं स्पोकन इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकें।
संस्था द्वारा नियमित साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन, प्रैक्टिस वर्कशीट, डाउट क्लियरिंग सेशन तथा अभिभावकों के लिए प्रगति रिपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी।
एकेडमी प्रबंधन का कहना है कि बच्चों में केवल परीक्षा उन्मुख शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्मरण शक्ति, एकाग्रता, रचनात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सीमित सीटों के साथ सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि कक्षायें 16 जून से प्रारम्भ होंगीं जिसके लिये सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं !
शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर अवसर के रूप में देखी जा रही है, जहां बच्चों को मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
Subscribe to my channel