पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक भी मामले में शामिल, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 29 मई 2026। थाना पामगढ़ क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

*मामले का विवरण:*
24 मई 2026 को नाबालिग बालिका को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*गिरफ्तारी कैसे हुई:*
थाना पामगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी शुरू की। 27 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी *दीपक चौहान, उम्र 33 वर्ष, निवासी एसईसीएल ब्लॉक, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा* को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना और शादी का झांसा देकर अनाचार करना स्वीकार किया।
*पुलिस टीम की भूमिका:*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक *सावन सारथी*, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सउनि सरोज पाटले, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक बेदराम पटेल, सूरज पाटले, मआर मोनिका जोगी, सविता पटेल और सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Subscribe to my channel